फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demonstration of you against the waste water flowing

बेकार बह रहे पानी के विरोध में आप का प्रदर्शन

Sun, 28 Feb 2021 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of you against the waste water flowing
एनएच पर पाइप लाइन में लीकेज के विरोध में जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पखवाड़े भर से मुख्य पाइप लाइन के लीकेज होने से सड़क पर बेकार बह रहे पानी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग से पाइप लाइन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। साथ ही पेयजल लीकेज बंद नहीं होने पर जलसंस्थान कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को आप पार्टी के प्रवक्ता अरविंद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोनिवि गोदाम के पास पहुंचे। उन्होंने वहां मुख्य पाइप लाइन से बेकार बह रहे पाने को देखते हुए जलसंस्थान के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल संस्थान पर अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में लोग पेयजल किल्लत से परेशान हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले करीब 15 दिन से पाइप लाइन फटी हुई है, जिससे हजारों लीटर प्रतिदिन बेकर सड़क पर बह रहा है। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी राजेंद्र जजेड़ी, संगठन मंत्री अनिल मोहन, विनीता रावत, यशोदा नेगी, पूजा भट्ट, नईम, प्रदीप सैनी, अब्दुल रजाक, विकास कुमार, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed