फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demonstration of workers in Labor Commissioner Office

श्रम कार्ड नहीं बनाने पर भड़के दुगड्डा ब्लाक के ग्रामीण

Tue, 17 Dec 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of workers in Labor Commissioner Office
कोटद्वार के सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते दुगड्डा ब्लाक के ग्रामीण। - फोटो : KOTDWAR
श्रम विभाग में दस माह पूर्व पंजीकरण कराने के बाद भी अभी तक श्रमिकों के कार्ड नहीं बनने से आक्रोशित दुगड्डा ब्लाक के ग्रामीणों ने सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रम विभाग से उनके श्रम कार्ड शीघ्र बनाने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिपं सदस्य भरत सिंह नेेगी के नेतृत्व में बल्ली, भरतनगर, दुगड्डा, हनुमंती, पौखाल, नाथुपुर, पौखरी और फतेहपुर के ग्रामीण सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के समक्ष अपने छह सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर आयोजित सभा में जिपं सदस्य भरत सिंह नेगी ने श्रम विभाग पर पर्वतीय क्षेत्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि श्रम एवं कर्मकार बोर्ड द्वारा श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन पर्वतीय क्षेत्र के लोगों के श्रम कार्ड नहीं बनने के कारण उन्हें इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्रम विभाग की सुस्ती का आलम यह है कि गत मार्च से क्षेत्र के श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके हैं, लेकिन उनको श्रम कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिन कार्ड बने हैं उन्हें श्रम विभाग का सामान लेने के लिए कोटद्वार के चक्कर लगवाए जा रहे हैं, लोग कई बार कोटद्वार के कार्यक्रमों में अपना किराया लगाकर आते हैं, लेकिन उन्हें सामान नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पर्वतीय क्षेत्रों में श्रमिकों का पंजीकरण करने के लिए बल्ली, भरतनगर, दुगड्डा, हनुमंती, पौखाल, नाथुपुर, पौखरी और फतेहपुर में कैंप लगाए जाने, सामान भी उक्त स्थानों पर वितरित किए जाने, मजदूरों का सामान किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से नहीं बंटवाने, पंजीकृत श्रमिकों को योजना का लाभ दिया जाने, पंजीकृत श्रमिकों को शीघ्र कार्ड उपलब्ध कराया जाने, उक्त स्थानों पर प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रपं सदस्य नरेश सिंह नेगी, मनमोहन सिंह नेेगी, जयमल सिंह नेगी, राम दयाल सिंह नेगी, सुमन चंद्र तिवाड़ी, दलवीर सिंह रावत, बलवंत सिंह, रजनीश रावत, सुरेश बिष्ट, रेशमा देवी, कुसुम देवी, शांति देवी, वीना देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed