फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demonstration of NHM personnel at Base Hospital

एनएचएम कर्मियों का बेस अस्पताल में प्रदर्शन

Thu, 09 Dec 2021 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of NHM personnel at Base Hospital
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने हरियाणा की तर्ज पर ग्रे पे का लाभ देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को भी बेस अस्पताल में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रदेश सरकार से अविलंब मांगों के निराकरण की मांग की। इस दौरान एनएचएम कर्मियों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित 13 सैन्य अधिकारियों के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। तय किया गया कि तीन दिवसीय राजकीय शोक में एनएचएम संगठन की ओर से कार्य बहिष्कार और धरना केवल दोपहर एक बजे तक ही किया जाएगा।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष राहुल नेगी की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हड़ताल के तीन दिन बाद भी शासन की ओर से एनएचएम कर्मचारियों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा इकाई के अध्यक्ष विजय रावत सहित कई कार्यकर्ताओं ने एनएचएम कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप रमोला, दुगड्डा ब्लाक के कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश नैथानी, लेखा प्रबंधक सोहन सिंह (दुगड्डा), चंद्रमोहन ममगाईं (द्वारीखाल), योगेंद्र बिष्ट (थलीसैंण), अतुल सजवाण, अनीता बिष्ट, डॉ. अजय रयाल, अराधना चार्ल्स, गीतांजलि, पूजा रावत, पूजा नैथानी, संगीता बिष्ट, अनीता नेगी और पूनम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed