{"_id":"66cf59c97c17e3ef8a0759d2","slug":"demonstration-in-beo-office-demanding-posting-of-teachers-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-488007-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर बीईओ कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर बीईओ कार्यालय में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो/बीरोंखाल। बीरोंखाल ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की तैनाती की मांग को लेकर बुधवार को ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी के नेतृत्व में विद्यालय प्रबंधन समितियों, अध्यापक-अभिभावक संघों के पदाधिकारी, सदस्यों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय बीरोंखाल में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की विद्यालय प्रबंधन समितियों और अध्यापक-अभिभावक संघों के पदाधिकारी, सदस्य, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बीईओ कार्यालय बीरोंखाल में एकत्र हुए। यहां उन्होंने ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी के नेतृत्व में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस दूरस्थ ब्लॉक में शिक्षकों की तैनाती न होने से विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य चौपट हो गया है। जिससे उनके पाल्यों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। वे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में कई बार पत्र भेज चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शन करने वालों में ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी, अभिभावक संघ से विनोद नेगी, जयदीप नेगी, दिनेश चंद्र, गबर सिंह रावत, हरीश चंद्र, त्रिलोक सिंह, देशबंधु बिष्ट, जितेंद्र कोहली और भूपेंद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।
प्रदर्शन करने वालों में ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी, अभिभावक संघ से विनोद नेगी, जयदीप नेगी, दिनेश चंद्र, गबर सिंह रावत, हरीश चंद्र, त्रिलोक सिंह, देशबंधु बिष्ट, जितेंद्र कोहली और भूपेंद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन