फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demolition in Principal's car in Devikhet

देवीखेत में प्रधानाचार्य की कार में तोड़फोड़

Mon, 16 Mar 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Demolition in Principal's car in Devikhet
जीआईसी देवीखेत के प्रभारी प्रधानाचार्य के आवास पर खड़ी उनकी कार में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। पीड़ित की ओर से राजस्व पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी गई है, लेकिन क्षेत्रीय पटवारी के हड़ताल में शामिल होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। अब मामले को कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन के पास भेजा गया है।
विज्ञापन

पीड़ित प्रभारी प्रधानाचार्य सुनील कुमार चौहान ने बताया कि घटना गत 12 मार्च की रात की है। वह देवीखेत बाजार स्थित अपने आवास पर कार खड़ी कर सो गए थे। अगले दिन जब वह सुबह उठे, तो कार के अगले दोनों टायर काटे गए थे। साथ ही वाइपर भी तोड़े गए थे। इस संबंध में राजस्व पुलिस को सूचना दी, लेकिन उनके हड़ताल में शामिल होने के कारण क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक घटना स्थल पर नहीं पहुंच सके। उधर, रिखणीखाल के तहसीलदार सोहन सिंह असवाल ने बताया कि पीड़ित चैलूसैंण में कानूनगो और लैंसडौन में नायब तहसीलदार दफ्तर में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed