फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to write the names of shopkeepers on hotels and dhabas

Kotdwar News: होटल, ढाबों पर दुकानदारों के नाम लिखने की मांग

Fri, 11 Oct 2024 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Demand to write the names of shopkeepers on hotels and dhabas
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I- राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने मांग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा ज्ञापन
I
I- प्रतिष्ठानों पर की पहचान पत्र की चस्पा करने के लिए कानून बनाने की मांग
I
I
I
I कांवड़ मेले में यूपी सकार के आदेश की तर्ज पर दुकानों, होटल, ढाबों पर दुकानदार का नाम लिखने की मांग अब हरिद्वार में उठाई गई है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर कानून बनाकर प्रतिष्ठानों पर पहचान पत्र चस्पा कराने की मांग की है।
I
I
I
Iबृस्पतिवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान को ज्ञापन देकर बताया कि देश की प्रत्येक दुकान, होटल ढाबों व रेहड़ी पर पहचान पत्र की कॉपी पर लगाई जाए। क्योंकि देश में अनेक धर्म के लोग रहते हैं। जिन्हें अलग-अलग खाना-पीना होता है।
विज्ञापन

I
Iउन्होंने कहा कि सब धर्म के लोगों की अपनी-अपनी मान्यता है। जैन समाज के लोग उन हिंदू होटल में भी खाना नहीं खाते हैं, जहां, प्याज लहसुन का प्रयोग होता है। कुछ अन्य धर्मों के लोग जो मांस का प्रयोग करते हैं, वो हलाल का मास नहीं खाते हैं। सभी की पवित्रता बनी रहे और देश में किसी के वर्ग को निशान न बनाए जाए। इसके लिए दुकानदार की पहचान होनी जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष विनीत धीमान, महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर हरविंदर सिंह, तहसील रोड अध्यक्ष लखन सिंह, व्यापारी नेता सुनील प्रजापति, व्यापारी नेता पुष्पेंद्र गुप्ता, व्यापारी नेता अधीर कौशिक, अंश खन्ना आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article