फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to start Lansdowne-Dehradun bus service

लैंसडौन-देहरादून बस सेवा शुरू करने की मांग

Thu, 05 Aug 2021 06:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Demand to start Lansdowne-Dehradun bus service
लैंसडौन सहित आसपास के इलाके के लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण तीन माह से बंद पड़ी परिवहन निगम की लैंसडौन-देहरादून बस सेवा शुरू करने की मांग की है। लोगों ने मांग को लेकर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में कहा कि गत मई माह में कोरोना संक्रमण के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस बस सेवा का संचालन बंद कर दिया था। कहा कि वर्तमान में परिवहन निगम की ओर से अन्य सभी रूटों पर बस सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है, लेकिन लैंसडौन-देहरादून बंद सेवा का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों को देहरादून आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में सुरेंद्र अग्रवाल, शमीम, स्वर संगठन की लता खंडेलवाल, हितेश शर्मा, संजय कन्नौजिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजनी देवी, ग्राम प्रधान रचना रावत, विजयकांत आदि शामिल हैं। उधर, क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत ने कहा कि इस संबंध में परिवहन निगम के महाप्रबंधक से बात कर बस सेवा का संचालन शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed