फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to shift Uttarakhand High Court to Kotdwar

नैनीताल हाईकोर्ट को कोटद्वार में स्थापित करने की उठाई मांग

Thu, 16 Jan 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Demand to shift Uttarakhand High Court to Kotdwar
अधिवक्ताओं की बैठक में नैनीताल हाईकोर्ट को कोटद्वार में स्थापित करने की मांग उठाई है। वकीलों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और प्रधानमंत्री को इस आशय का ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन

सिम्मलचौड़ कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता कक्ष में बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने की। उन्होंने कहा कि नैनीताल हिल स्टेशन होने के कारण समुचित पार्किंग और रेल परिवहन की सुविधा भी नहीं है। राज्यभर के वादकारियों को वहां पर कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ती है। दूरी अधिक होने के कारण गरीब, असहाय और निर्धन लोगों को अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। वाहन सुविधा के अभाव में लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ती है। नैनीताल में हाईकोर्ट के लिए पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध नहीं है, जिससे अधिकतर वादकारी वहां तक नहीं जा पाते हैं और न्याय से वंचित रह जाते हैं। कहा कि सस्ता और सुलभ न्याय व्यवस्था बनाने के लिए न्यायपालिका के साथ ही केंद्र सरकार भी लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर सुप्रीम कोर्ट के म़ुख्य न्यायाधीश और प्रधानमंत्री से जनहित में उत्तराखंड हाईकोर्ट को कोटद्वार में स्थापित करने की मांग की गई। बैठक में अधिवक्ता अरविंद वर्मा, प्रमोद राणा, इंद्रेश भाटिया, विकास कुमार, अंजलि अग्रवाल, कुंवर सिंह आर्य, जितेंद्र रावत, संजय जोशी, विनोद कुमार, आनंदमणि, दिनेश कुमार, अमित बडोला आदि ने विचार रखे। संचालन अधिवक्ता प्रवेश रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed