फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to kill bear in Kaljikhal on the lines of Paithani

Kotdwar News: पैठाणी की तर्ज पर कल्जीखाल में भी भालू को मारने की मांग

Thu, 11 Sep 2025 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Demand to kill bear in Kaljikhal on the lines of Paithani
पौड़ी/पाबौ। विकासखंड कल्जीखाल के मनियारस्यूं क्षेत्र में भालू की दहशत बनी हुई है। भालू आए दिन मवेशियों पर हमला कर उन्हें मार रहा है। ग्रामीणों ने वन संरक्षक गढ़वाल को ज्ञापन देकर भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


वन संरक्षक को दिए ज्ञापन में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, सुभाष रावत ने बताया कि मनियारस्यूं क्षेत्र के ग्राम दिऊसा, बडकोट, भटकोटी, कठूड़, असगढ़ आदि गांव में भालू की दहशत बनी हुई है। पिछले कुछ महीनों से भालू की सक्रियता इस क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही है। बताया कि भालू की दहशत से छात्राें को स्कूल आने जाने में भयभीत हो रहे हैं। बीते दिनों भालू ने गोशालाओं को तोड़कर मवेशियों को मार डाला था। ग्रामीणों ने पैठाणी क्षेत्र की तर्ज पर मनियारस्यूं में भी भालू को मारने के आदेश जारी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


वहीं पैठाणी रेंज में करीब एक सप्ताह बाद भी वन विभाग की टीमों को भालू का कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि टीमों में क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। एसडीओ वन विभाग पौड़ी आयशा बिष्ट ने बताया कि टीमों द्वारा लगातार भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैपिंग कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही ड्रोन की मदद से भालू की तलाश की जा रही है। बावजूद इसके भालू का कोई अता-पता नहीं। बताया कि पिछले तीन चार दिनों से क्षेत्र में भालू ने कोई हमला भी नहीं किया। बताया कि पैठाणी रेंज में वन विभाग की पांच टीमों में 25 कर्मचारियों को तैनात हैं। जबकि विभिन्न जगहों पर 10 ट्रैपिंग कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed