फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to cancel the rules for direct recruitment to the posts of Principal

Kotdwar News: प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती की नियमावली निरस्त करने की मांग

Thu, 29 Aug 2024 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Demand to cancel the rules for direct recruitment to the posts of Principal

विज्ञापन
कोटद्वार। एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्रियों की ऑनलाइन बैठक में प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती की नियमावली को विभाग के 95 फीसदी शिक्षकों के हितों के विरुद्ध बताते हुए इसका विरोध किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार से भर्ती प्रक्रिया को रोककर पूर्व की तरह शत-प्रतिशत पदों को पदोन्नति से भरने की मांग की गई। इस मौके पर मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति भी तय की गई।एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने 31 अगस्त तक प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली को निरस्त नहीं किया तो शिक्षक एसोसिएशन एक सितंबर से सीधी भर्ती परीक्षा के विरोध में काला फीता बांधकर विद्यालय स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेगी। पांच सितंबर को पुनः बैठक करने के बाद प्राथमिक, जूनियर एवं अशासकीय शिक्षकों के साथ मिलकर चोक डाउन और धरना-प्रदर्शन का फैसला लिया जाएगा। बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के विकल्प के रूप में यूनिफाइड पेंशन स्कीम को शिक्षक कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध बताते हुए ओपीएस के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया। कहा कि एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली मंच के साथ मिलकर शिक्षक कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली के लिए खुला समर्थन करते हुए संघर्ष करेगा। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष डीआर बाराकोटी, सुनीता आर्या, प्रांतीय संगठन मंत्री विजय बैरवाण, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार पाठक, महामंत्री एमआर मौर्य सहित सभी 13 जनपदों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री महेंद्र प्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed