फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand raised to repair Kandolia ground soon

Kotdwar News: कंडोलिया मैदान को जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई

Tue, 09 Sep 2025 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to repair Kandolia ground soon
पौड़ी। युवा कांग्रेस ने नगर क्षेत्र के ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने खेल विभाग से कंडोलिया मैदान की स्थिति को जल्द ही खेलों के लिए दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरव सागर ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को ज्ञापन दिया। बताया कि मुख्यालय के कंडोलिया मैदान इन दिनों बदतर हो गया है। मैदान के बीच में बड़े-बड़े पत्थर व रेत डंप की गई है। बारिश के चलते मैदान की सुरक्षा दीवार को ढह जाने का खतरा बना हुआ है। जिससे स्थानीय युवा खेलों का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने खेल विभाग से इसे जल्द ही खेलों के लिए दुरुस्त करने के साथ ही रांसी स्टेडियम में स्थानीय खिलाड़ियों के लिए निशुल्क प्रवेश करने की मांग उठाई है। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, अमन नयाल, रविंद्र नेगी, अंकित रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed