फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand raised for construction of Pakharo Tiger Safari and Kandi route

Kotdwar News: पाखरो टाइगर सफारी और कंडी मार्ग निर्माण की उठी मांग

Thu, 05 Mar 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 05 Mar 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for construction of Pakharo Tiger Safari and Kandi route
सीटीआर के मुख्य वन संरक्षक से मिला नागरिक मंच का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

कोटद्वार। नागरिक मंच के प्रतिनिधिमंडल ने कार्बेट नेशनल पार्क के मुख्य वन संरक्षक डॉ. साकेत बडोला से मुलाकात कर पाखरो में प्रस्तावित टाइगर सफारी निर्माण की मांग की है।
बृहस्पतिवार को नागरिक मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी व संरक्षक हरीश चंद्र भदूला की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य वन संरक्षक से भेंट की। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के 17 नवंबर, 2025 के आदेशों के क्रम में वन क्षेत्रों से गुजरने वाले मार्गों के संबंध में दिए गए निर्णय के अनुसार रामनगर-कोटद्वार-हरिद्वार कंडी मार्ग को संपूर्ण हिस्से का निर्माण कराने व पाखरो में प्रस्तावित टाइगर सफारी का निर्माण कार्य फिर से शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों का संचालन व मार्ग के 4.7 किमी. हिस्से में वन्य जीवों के आवागमन के लिए 705 मीटर का गलियारा बनाने पर भी चर्चा की। वार्ता के दौरान मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव अतुल भट्ट, अनिल नवानी, बीबी जोशी, हर्षवर्धन ध्यानी, शंकर दत्त गौड़, राजेंद्र देवरानी, चित्रमणि देवलियाल, राजेंद्र पंत, केसी राम निराला, राजेंद्र प्रसाद कोटनाला, सुनील कोटनाला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed