{"_id":"691877c9e68ff6230707a63b","slug":"demand-for-issuing-permit-for-direct-bus-service-to-nainital-and-dehradun-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-119832-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नैनीताल व देहरादून के लिए सीधी बस सेवा का परमिट जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नैनीताल व देहरादून के लिए सीधी बस सेवा का परमिट जारी करने की मांग
Sat, 15 Nov 2025 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 15 Nov 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड की सबसे बड़ी निजी परिवहन कंपनी जीएमओयू ने नैनीताल और देहरादून के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने के लिए कंपनी को परमिट जारी करने की मांग की है। कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी जीएमओयू देहरादून और नैनीताल के लिए सीधी बस सेवाएं संचालित नहीं कर पा रही है।
जीएमओयू के अध्यक्ष गजे सिंह रौथाण ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण जीएमओयू को अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय से ही नैनीताल और देहरादून के लिए सीधी बस सेवा संचालन की अनुमति नहीं है। कहा कि कंपनी वाहनों के परमिटों में उक्त मार्ग पृष्ठांकित नहीं है। आम जनता की सुविधा को देखते हुए देहरादून संभाग में हरिद्वार-ऋषिकेश-लक्ष्मणझूला, देहरादून-मसूरी, देहरादून- डोईवाला रानीपोखरी ऋषिकेश के साथ ही कुमाऊं संभाग में कोटद्वार नैनीताल / हल्द्वानी आदि मार्गों पर कंपनी के वाहनों को संचालित करने के लिए अधिकृत करने की जरूरत है। इस सिलसिले में कंपनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है।