फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand for appointment of yoga trainers

योग प्रशिक्षितों ने की नियुक्ति की मांग

Fri, 13 Aug 2021 05:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Demand for appointment of yoga trainers
योग प्रशिक्षित महासंघ ने योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति की मांग को लेकर वन एवं आयुष शिक्षा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षित महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य के गढ़वाल मंडल विकास निगम, कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटन केंद्रों सहित अन्य पर्यटन केंद्रों में वेलनेस सेंटर खुलवाने संबंधी घोषणा वन मंत्री ने स्वयं की थी, लेकिन इस संबंध में शासनादेश अभी तक जारी नहीं हुआ है। साथ ही आयुष विभाग के तहत आयुष हेल्थ एवं वेलनेस केंद्रों में योग अनुदेश के पदों पर नियुक्ति के लिए डीएम की ओर से जारी विज्ञप्ति में कई त्रुटियों पाई गई। ज्ञापन में तत्काल त्रुटियों को सही कर संशोधित विज्ञप्ति जारी करने और वेलनेस सेंटर खुलवाने संबंधी घोषणा का शासनादेश जारी करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में महासंघ के अध्यक्ष संदीप रावत, संतोष बलोधी, मनोज नेगी, भावना नेगी, अंजलि, आशा थपलियाल, काजल कंडारी, सुधीर पसबोला और भावना गौड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed