फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Delhi Pep Club in quarter finals

गढ़वाल रेजिमेंट को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिल्ली स्फूर्ति क्लब

Mon, 30 Dec 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Delhi Pep Club in quarter finals
स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित नेशनल फुटबाल टुर्नामेंट के मैच में बाल को अपने पाले में ? - फोटो : KOTDWAR
स्व शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से आयोजित गढ़वाल कप राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में अधोईवाला देहरादून ने उत्तराखंड फॉरेस्ट को 4-0 और दूसरे मैच में दिल्ली स्फूर्ति क्लब ने गढ़वाल रेजिमेंट को 1-0 से हराया। स्फूर्ति क्लब ने गत वर्ष की चैंपियन गढ़वाल रेजिमेंट को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को स्व शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के मैचों का शुुुुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज विहारी देवरानी और कोषाध्यक्ष रवींद्र नेगी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच अधोईवाला देहरादून और उत्तराखंड फॉरेस्ट के मध्य खेला गया। अधोईवाला देहरादून टीम के अनुज रावत ने मैच के दूसरे मिनट में ही गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। 23वें मिनट में देहरादून टीम के ललित ने और दूसरे हॉफ के 52वें मिनट में चिराग ने गोलकर टीम को 3-0 से बढ़त दिला दी। अंत में चिराग ने एक ओर गोल कर टीम को 4-0 से जीत दर्ज कराई। मैच में उत्तराखंड फॉरेस्ट टीम का प्रदर्शन निराशा जनक रहा। दूसरा मैच दिल्ली स्फूर्ति क्लब और गढ़वाल रेजिमेंट के बीच खेला गया। पहले हॉफ में दिल्ली के खिलाड़ी निश्चय ने 15वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। जो आखरी समय तक बनी रही। गढ़वाल राइफल्स के द्वारा कोई गोल नहीं होन से स्फूर्ति क्लब ने मैच 1-0 से जीत लिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अरुण भट्ट, मनीष भट्ट, उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून के अध्यक्ष विकास धूलिया, सुनील भट्ट, सुनील कर्णवाल, पंकज भट्ट, राकेश मोहन भट्ट, धीरेंद्र कंडारी, विनोद पंत, भारत नेगी, गोपाल जसोला, वरुण गौड़, तरुण गौड़, रमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed