फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Delegation of ex-servicemen met CM regarding problems

Kotdwar News: समस्याओं को लेकर सीएम से मिला पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधि मंडल

Fri, 11 Oct 2024 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Delegation of ex-servicemen met CM regarding problems

विज्ञापन




कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने नगर की समस्याओं के निराकरण के लिए देहरादून स्थित आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस मौके प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को नगर की मुख्य समस्याओं से अवगत कराकर उनके निराकरण के लिए ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।


पूर्व संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने बताया कि वार्ता के दौरान कोटद्वार जिला निर्माण, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, लालढांग-चिलरखाल मार्ग और कंडी मार्ग, मोटर नगर बस अड्डे का निर्माण कराने, कोटद्वार में उपनल का कैंप कार्यालय खोलने, निकाय चुनावों में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण की व्यवस्था करने, ट्रंचिंग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ्ट करने और कूड़े की समस्या से निजात दिलाने, कण्वाश्रम का विकास करने, बेस अस्पताल में हृदय रोग व नसों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने, तहसील परिसर में पूर्व सैनिकों के लिए कार्यालय की व्यवस्था करने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में अनुसूया प्रसाद सेमवाल, अनुसूया प्रसाद गोस्वामी, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed