फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   degree college students started hunger strike

डिग्री कालेज के छात्रों की हड़ताल शुरू

Fri, 11 Dec 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Fri, 11 Dec 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र में स्थापित एकमात्र महाविद्यालय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. थानसिंह रावत स्मृति राजकीय डिग्री कालेज नैनीडांडा पटोटिया लंबे समय से प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहा है। 

विज्ञापन


शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है। छात्रसंघ की ओर से कई बार शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो पाया जिससे आक्रोशित छात्रसंघ पदाधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


 छात्रसंघ अध्यक्ष सोहन लाल का कहना है कि कालेज में कामर्स प्रवक्ता के तीन में से दो पद खाली हैं। गणित में तीन में से तीनों ही पद रिक्त हैं। केमिस्ट्री तथा जूलोजी के भी पद एक-एक पद खाली हैं। कला संकाय में भी इतिहास, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी के पद रिक्त चल रहे हैं। छात्रसंघ पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों की कमी के चलते अध्यापन कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई समुचित ढंग से न हो पाने से छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। शिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही छात्रसंघ द्वारा कालेज में खेल मैदान तथा छात्रावास की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की नियुक्ति न होने तथा अन्य समस्याओं का समाधान न होने से आक्रोशित छात्रसंघ ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल में छात्रसंघ अध्यक्ष सोहन लाल, सचिव संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष प्रियंका, विवि प्रतिनिधि संजय सिंह रावत, पूर्व प्रतिनिधि उमेशचंद्र सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed