फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Deepika and Anish won in 3000 meter race

Kotdwar News: 3000 मीटर दौड़ में दीपिका व अनीष ने मारी बाजी

Thu, 17 Oct 2024 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Deepika and Anish won in 3000 meter race

विज्ञापन
दुगड्डा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जीआईसी दुगड्डा के खेल मैदान में चल रहे दुगड्डा ब्लॉक के न्याय पंचायत उमथगांव के तीन दिवसीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। 3,000 मीटर दौड़ में दीपिका व अनीष अपने वर्गों में प्रथम स्थान पर रहे।

इस मौके पर आयोजित 3,000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता ओपन बालक वर्ग में अनीष, प्रियांशु, सूरज रावत व बालिका वर्ग में दीपिका, वर्षा, हिमानी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता ओपन बालक वर्ग में अनीष, ऋषभ रावत, श्रेयांश, बालिका वर्ग में दीक्षा धस्माना, वर्षा, तनीषा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में आशीष, वंश रावत, वंश सिंह, बालिका वर्ग में सुहाना, मानवी, पिंकी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

60 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में वंश, सचिन, अभिनव, बालिका वर्ग में सुहाना, दीप्ति, ज्योति ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में कार्तिक, सचिन, फईम, बालिका वर्ग में हिना, वैष्णवी, शबीना खातून क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में आशीष, कार्तिक, प्रीतम, बालिका वर्ग में नव्या, मानवी, रिया ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में तनुज, रौनक, काव्य, बालिका वर्ग में रीता, सिमरन, साक्षी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में शोएब, कृष्णा, तौसिब, बालिका वर्ग में श्रुति, खुशी, तनीषा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद प्रतियोगिता बालक वर्ग में ऋषभ, तनुज, नितिन क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य उपांत रावत, व्यायाम शिक्षक संजय सैनी, संजय शर्मा, मुकेश सुंद्रियाल, नवीन जुयाल, विनय रावत, चांदनी, विजयादशमी रावत और धीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed