फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Debris fell on the fifth mile stretch on Pauri Highway, movement was disrupted for five hours.

Kotdwar News: पौड़ी हाईवे पर पांचवें मील रपटे पर आया मलबा, पांच घंटे बाधित रही आवाजाही

Thu, 29 Aug 2024 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Debris fell on the fifth mile stretch on Pauri Highway, movement was disrupted for five hours.

विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। बृहस्पतिवार सुबह तड़के हुई भारी बारिश से पौड़ी नेशनल हाईवे पर पांचवें मील के रपटे के पास मलबा आने से करीब पांच घंटे आवाजाही बाधित रही। पुलिस ने हाईवे बाधित होने की सूचना पर दुगड्डा और सिद्धबली के पास तिलवाढांग चौकी पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोकी। एनएच प्रशासन ने जेसीबी और पोकलेन से मलबे की सफाई कराकर हाईवे पर आवाजाही शुरू करवाई। हाईवे बंद होने से पर्वतीय क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक अपने कार्यालयों और विद्यालयों में देरी से पहुंचे।



बुधवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर बृहस्पतिवार सुबह तक जारी रही। बारिश के दौरान बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:00 बजे पांचवें मील स्थित टूट गदेरा रपटे के पास भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से हाईवे पर आवाजाही बाधित रही। हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही एनएच प्रशासन ने हाईवे पर मलबे की सफाई के लिए दो पोकलेन और दो जेसीबी लगाकर मार्ग को खोलने की कवायद शुरू की। पुलिस प्रशासन ने दुगड्डा और सिद्धबली के पास तिलवाढांग चौकी पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक दी। इस दौरान पौड़ी हाईवे बंद होने से पूरे गढ़वाल क्षेत्र का संपर्क कोटद्वार से कटा रहा। जिससे पर्वतीय क्षेत्र में अखबार, सब्जी, रसद और अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्र में ड्यूटी करने के लिए जाने वाले अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक भी कार्यालयों में नहीं पहुंच पाए। दुगड्डा में फंसे यात्री और वाहन चालक हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद एनएच प्रशासन ने सुबह 9:00 बजे मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के दौरान हाईवे पर पांचवें मील स्थित टूट गदेरा रपटे पर भारी मात्रा में मलबा आया था। जेसीबी से मलबे की सफाई कराकर सुबह 9:00 बजे के करीब हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- आशीष सैनी, जेई एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed