फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Debris fell from the roof in Balaganj, mother and son injured

Kotdwar News: बालागंज में छत से गिरा मलबा, मां-बेटा घायल

Sat, 24 Aug 2024 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Debris fell from the roof in Balaganj, mother and son injured

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के कलालघाटी क्षेत्र के बालागंज में शुक्रवार देर रात एक मकान की छत से मलबा गिरने से मलबे की चपेट में आकर मां-बेटा घायल हो गए। लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायल मां-बेटे को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार ले जाया गया। दोनों घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।


घायलों के परिजनों के अनुसार बालागंज निवासी मनसा देवी (48) पत्नी राजेंद्र सिंह और उसका पुत्र प्रवेंद्र सिंह घर पर सो रहे थे। शुक्रवार-शनिवार की देर रात करीब एक बजे घर की छत से प्लास्टर समेत काफी मलबा मां-बेटे पर आ गिरा। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। दोनों घायलों को बमुश्किल कमरे से बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को रात को ही राजकीय बेस अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed