{"_id":"66f68bfa45bbb46b2900bdbb","slug":"debris-came-from-the-hill-near-the-dhaba-on-the-fifth-mile-movement-on-nh-affected-for-half-an-hour-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-511352-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पांचवें मील पर ढाबे के पास पहाड़ी से आया मलबा, एनएच पर आधा घंटे आवाजाही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पांचवें मील पर ढाबे के पास पहाड़ी से आया मलबा, एनएच पर आधा घंटे आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। पौड़ी नेशनल हाईवे के पांचवें मील पर ढाबे और डबल पुल के बीच पहाड़ी से मलबा आने के कारण हाईवे पर करीब आधा घंटा आवाजाही प्रभावित रही। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर एनएच प्रशासन की जेसीबी मौके पर पहुंची और मलबे की सफाई कर हाईवे पर यातायात को सुचारु किया गया।
बुधवार दोपहर से हुई बारिश का दौर बृहस्पतिवार दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:15 बजे पौड़ी नेशनल हाईवे पर पांचवें मील ढाबे और डबल पुल के बीच पहाड़ी से पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिससे हाईवे पर आवाजाही प्रभावित होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर दुगड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एनएच प्रशासन की जेसीबी ने मौके पर पहुंचकर मलबे की सफाई का कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद एनएच प्रशासन ने मलबे की सफाई कराकर हाईवे पर आवाजाही शुरू करवाई। मलबा आने से पूरी सड़क कीचड़ से भर गई। जिससे यहां पर दोपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है।
वहीं, एनएच के जेई आशीष सैनी ने बताया कि बारिश के दौरान हाईवे पर पांचवें मील ढाबे के पास पहाड़ी से मलबा आ गया था। जिससे हाईवे पर आवाजाही को रोककर जेसीबी से मलबे की सफाई करा दी गई है। इस दौरान करीब आधा घंटा हाईवे पर आवाजाही बाधित रही।