फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Debate on burning issues in healthy and parliamentary language in Youth Parliament

Kotdwar News: स्वस्थ और संसदीय भाषा में ज्वलंत मुद्दों पर युवा संसद में छिड़ी बहस

Sat, 31 Aug 2024 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Debate on burning issues in healthy and parliamentary language in Youth Parliament

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तरुण सभा (युवा संसद) का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय, उत्तराखंड और देश के ज्वलंत मुद्दों पर सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के बीच संसदीय परंपरा के अंतर्गत बहस हुई।



शनिवार को महाविद्यालय के बायोटेक हॉल में आयोजित युवा संसद में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की बड़ी भूमिका है। युवा वर्ग ही देश की दशा और दिशा तय करता है। उन्होंने राजनीति में नैतिक मूल्यों के लिए आध्यात्म और धर्म को जोड़कर राजनीति को कल्याण मार्गी बना सकते हैं। विशिष्ट अतिथि राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि देश संसद में सकारात्मक भूमिका की प्रतीक्षा कर रहा है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि युवा संसद कार्यक्रम में संसदीय परंपराओं और प्रक्रियाओं को अहम बताते हुए गरिमा का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


युवा संसद के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि युवा संसद के माध्यम से संसदीय प्रणाली के सिद्धांतों के बारे में जानकारी देने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवा संसद में प्रश्नकाल की शुरुआत करते हुए लोकसभा स्पीकर ने संसद सदस्यों को अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया। नेता प्रतिपक्ष ने प्राकृतिक आपदा पर सवाल खड़े कर सत्ता पक्ष को घेरा। इसके अलावा ज्वलंत मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, हिंसा, पेपर लीक आदि पर सत्ता और प्रतिपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऐश्वर्या राणा एवं डॉ. संत कुमार ने किया। अतिथियों एवं प्राचार्य ने गंभीर व ज्वलंत विषयों पर स्वस्थ एवं संसदीय भाषा में बातचीत की सराहना की। कार्यक्रम में प्रो. एमडी कुशवाहा, डॉ. चंद्रप्रभा भारती, डॉ. पूनम गैरोला, डॉ. आरएस चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

फोटो समाचार



विधायक ने किया शारीरिक शिक्षा विभाग का निरीक्षण

कोटद्वार। लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग का दौरा किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. हीरा सिंह डुंगरियाल ने गत वर्षों में छात्रों द्वारा विभिन्न खेलों में किए गए प्रदर्शन से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि आज का समय प्रतियोगिता का है। श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रतियोगी अपने अभिभावकों के सपनों को साकार कर सकते हैं। विधायक ने बैडमिंटन खेल तालियां बंटोरीं। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने आगमन पर आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed