{"_id":"61ed8345dd77b9767871ee60","slug":"dead-body-of-old-man-found-in-the-forest-of-kotri-range-kotdwar-news-drn4023930159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटड़ी रेेंज के जंगल में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटड़ी रेेंज के जंगल में मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटड़ी रेंज में एक बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
कोटड़ी रेेंज अधिकारी डीएन ध्यानी ने बताया कि गाड़ीघाट निवासी चंडी प्रसाद डबराल गत शनिवार को परिजनों को मवेशियों के लिए चारापत्ती लाने जंगल जाने की बात कहकर घर से निकला था। शनिवार रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी।
रविवार सुबह 11 बजे परिजनों के साथ पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से जंगल में बुजुर्ग की खोज की तो फायर लाइन के पार रेंज की उत्तरी कोटड़ी बीट में बुजुर्ग का शव मिला। रेंजर ने बताया कि उक्त क्षेत्र हाथी बाहुल्य है, लेकिन जांच में मृतक के शरीर पर हाथी के कुचलने के निशान नहीं मिले हैं। इसके अलावा शव के पास हाथी के पांव के निशान भी नहीं हैं, जिसके कारण वृद्ध की मौत अन्य कारणों से होना प्रतीत होती है। सनेह चौकी प्रभारी अजय प्रकाश भट्ट ने बताया कि शव जंगल से बरामद कर लिया गया है। संवाद