{"_id":"68ea481ede7e56c5e4095b2d","slug":"dav-and-mkvn-school-won-the-volleyball-match-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-119164-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डीएवी और एमकेवीएन स्कूल ने जीता वॉलीबाल का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डीएवी और एमकेवीएन स्कूल ने जीता वॉलीबाल का मुकाबला
Sat, 11 Oct 2025 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 11 Oct 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। आईएचएमएस संस्थान बलभद्रपुर में शनिवार से लॉट सूबेदार बलभद्र सिंह नेगी स्मृति अंतर विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें कोटद्वार क्षेत्र के 22 विद्यालयों के खिलाड़ी हिस्स ले रहे हैं।
बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित संस्थान के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत, संस्थान के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी, कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, सेवानिवृत्त ले. कर्नल बीएस गुसाईं ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एमकेवीएन स्कूल और आरपी स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें एमकेवीएन स्कूल की टीम जीती।बालिका वर्ग का पहला मैच डीएवी और बाल भारती स्कूल के बीच हुआ, जिसमें डीएवी ने लगातार दो सेटों में 15- 10 और 11-15 के अंतर से मैच जीता। शाम तक सभी विद्यालयों के लीग मैच चलते रहे। मैच का आंखों देखा हाल सुरेंद्र जगवान, अनुराग सेमवाल और प्रवीन त्रिपाठी ने सुनाया। इस अवसर पर अंकित कुकरेती, गुरदीप सिंह, नरेश थपलियाल, सपना रौथाण आदि मौजूद रहे।