फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Daily puja is being done for public welfare on Navratri in Balaji temple.

Kotdwar News: बालाजी मंदिर में नवरात्र पर जनकल्याण के लिए हो रही रोज पूजा

Tue, 08 Oct 2024 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Daily puja is being done for public welfare on Navratri in Balaji temple.

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के लोअर कालाबड़ स्थित श्री बालाजी मंदिर में शारदीय नवरात्र का पावन पर्व पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वेद पाठी ब्राह्मणों के द्वारा जन कल्याण के लिए मंदिर में पूजन किया जा रहा है। मंदिर को फूलों व आकर्षक लाइट की झालरों से सजाया गया है।


मंदिर समिति के सदस्य सुशील भाटिया ने बताया कि मंगलवार सुबह आचार्य सुनील काला के सानिध्य में पंडित उमा शंकर बहुगुणा, पंडित चंडी प्रसाद पंत, पंडित मुकेश बलोधी, पंडित रमेश कपरवाण ने वेद मंत्रों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना व पाठ किया। इस मौके पर प्रसिद्ध उद्योगपति श्रीकृष्ण कंसल सपरिवार पूजन में बैठे। एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप कण्वनगरी के बच्चों व प्रबंधक मंयक प्रकाश कोठरी ने सुबह मंदिर में माता रानी की गुफा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। प्रजापति महिला कीर्तन मंडली भैरो मंदिर, शिवालय कीर्तन मंडली, सखी कीर्तन मंडली ने भी सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां देकर माता का गुणगान किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के संस्थापक दिनेश ऐलावादी, संरक्षक गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वीना ऐलावादी, रचित ऐलावादी, विकास ऐलावादी, शैलका ऐलावादी, पंडित जानकी द्विवेदी समेत मंदिर समिति के सभी सदस्य प्रतिदिन सेवा में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed