फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crowds thronged in shops, physical distance rules not followed

शराब के चाहत में भूले कोरोना का खतरा, सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां

Wed, 06 May 2020 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Crowds thronged in shops, physical distance rules not followed
कोटद्वार के देवीरोड मोटर नगर में खुली शराब के दुकान में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : KOTDWAR
लॉकडाउन के चलते गत डेढ़ माह से बंद शराब की दुकानें खुलने लगी हैं। बुधवार को देवी रोड पर मोटर नगर के पास शराब की दुकान के खुलते ही शराब खरीदने वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान शारीरिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ी।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शराब की दुकानों के खुलने में दी गई छूट के तहत जिला प्रशासन ने वर्ष 2020-21 के लिए कोटद्वार क्षेत्र में चार अंग्रेजी शराब की दुकानें शारीरिक दूरी का सख्ती के साथ पालन करने की शर्त के साथ खोलने की मंजूरी प्रदान की है, जिसमें बुधवार को देवी रोड मोटर नगर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में भी शराब की बिक्री शुरू हो गई। शराब की दुकान के खुलने की सूचना मिलते ही शराब के शौकीन सुबह से ही दुकान में पहुंचने लगे। नौ बजे से ही दुकान पर लोगों का तांता लग गया था। शारीरिक दूरी का पालन न तो पुलिस ने कराई और न ही दुकानदारों ने प्रयास किया। आबकारी निरीक्षक आरएस बिष्ट ने कहा कि शराब की बिक्री के दौरान शारीरिक दूरी का अनुपालन न कराया जाना गंभीर विषय है। शराब कारोबारियों को इस संबंध में निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पोखरी। शराब की दुकानें खुलने के बाद शराब लेने के लिए दुकानों पर लाइन हर दिन बढ़ती जा रही है। पोखरी में क्षेत्र की एकमात्र अंग्रेजी शराब की दुकान मंगलवार को खुल गई थी, जिस पर बुधवार को भी लोगों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की दुकानें खोलने पर कांग्रेसियों में रोष
नई टिहरी। लॉकडाउन के दौरान अंग्रेजी शराब की दुकानें खोले जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए सीएम को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा, जिसमें कहा कि कोरोना का कहर देश-प्रदेश में तेजी से फैल रहा है। लेकिन शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। टिहरी समेत अन्य जिलों में शराब लेने के लिए लोगों की कई किमी लंबी भीड़ जमा हो रही है। सरकार को चाहिए कि शराब की दुकानें बंद कर लोगों के रोजगार, खाद्यान्न, आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, राजेंद्र डोभाल, ममता उनियाल, आशा रावत, नवीन सेमवाल, बिजलदास आदि शामिल रहे।

फोटो
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
गैरसैंण। मेहलचौरी पुलिस ने एक व्यक्ति को चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी एसआई प्रदीप कोहली ने बताया कि मेहलचौरी निवासी मदन सिंह पुत्र जीत सिंह कार से चार पेटी अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे चेकिंग के दौरान मेहलचौरी में पकड़ लिया। एसआई ने कहा कि आरोपी के खिलाफ थाना गैरसैंण में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोटद्वार के देवीरोड मोटर नगर में खुली शराब के दुकान में लगी लोगों की भीड़।

कोटद्वार के देवीरोड मोटर नगर में खुली शराब के दुकान में लगी लोगों की भीड़।- फोटो : KOTDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed