फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crowds gathered in mosques to offer prayers, administration unaware

नमाज अदा करने मस्जिदों में उमड़ी भीड़, प्रशासन बेखबर

Fri, 20 Mar 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in mosques to offer prayers, administration unaware
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए तहसील प्रशासन की हिदायत का बावजूद मस्जिदों में जुमे की नमाज के लिए खूब भीड़ उमड़ी। स्थिति यह रही कि मस्जिद प्रबंधन को भीड़ अधिक बढ़ने पर दो बार की नमाज अदा करने का प्रबंध करना पड़ा। जामा मस्जिद में एक बार में करीब 300 से अधिक लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील में उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने मुस्लिम समुदाय से जुमे की नमाज में अधिक भीड़ नहीं करने की अपील की थी, बावजूद इसके मस्जिद में खूब भीड़ उमड़ी। इस पर जामा मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज का समय आधे घंटे से घटाकर पांच मिनट करने और मुनादी कर लोगों से अपने मोहल्ले की मस्जिदों में ही नमाज अदा करने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जामा मस्जिद में दोपहर पौने एक बजे अजान हुई। इसके बाद दोपहर 1.5 बजे से नमाज शुरू हुई। करीब दस मिनट तक नमाज अदा की गई। स्थिति यह थी कि भीड़ बढ़ने पर जामा मस्जिद कमेटी को मेन गेट बंद करना पड़ा। कई लोग बाइक से नमाज पढ़ने के लिए कौड़िया समेत अन्य मजिस्दों में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिद के इमाम मौलाना मो. बदरूल इस्लाम अंसारी ने बताया कि प्रशासन की हिदायत पर मस्जिदों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही सेनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। भीड़ को देखते हुए नगर के सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। जामा मस्जिद में पहली बार दोपहर 1.5 बजे व दूसरी बार 1-25 बजे नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed