फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crowd of devotees gathered for the darshan of Siddhbali Baba

सिद्धबली बाबा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 06 Mar 2022 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 06:55 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered for the darshan of Siddhbali Baba
श्री सिद्धबली बाबा मंदिर में वीकेंड पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही सिद्धबाबा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने काफी इंतजार के बाद सिद्धबाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश होने की वजह से सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री सिद्धबली बाबा के दर्शन के लिए कोटद्वार पहुंचे। स्थानीय लोगों के अलावा यूपी के नजीबाबाद, नगीना, बिजनौर, बढ़ापुर आदि क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की सुबह आठ बजे से लाइन लगनी शुरू हो गई। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से वाहनों की पार्किंग फलहारी बाबा मंदिर परिसर में कराई गई। यहां पार्किंग फुल होने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कार्बेट के रिसेप्शन सेंटर के पास ही बड़े वाहनों और ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोक दिया। श्रद्धालु वहां से पैदल चलकर सिद्धबली मंदिर तक पहुंचे। दोपहर बाद तक मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। बाबा के दर्शन करने के बाद लोगों ने भंडारा ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed