फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The victim refused to undergo medical, police returned revenue

पीड़िता ने मेडिकल कराने से किया इंकार, लौटी राजस्व पुलिस

Sun, 10 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Sun, 10 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

जयहरीखाल प्रखंड के दुधारखाल क्षेत्र में वृद्धा से गैंगरेप के मामले में राजस्व पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इस मामले में जांच के लिए गांव पहुंची राजस्व पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी पीड़िता से ली। राजस्व पुलिस ने जब वृद्धा से मेडिकल कराने के लिए उनके साथ चलने का आग्रह किया तो वृद्धा ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


सतपुली के तहसीलदार अमलानंद ने बताया कि दुधारखाल क्षेत्र के एक गांव की वृद्धा के साथ गैंगरेप का मामला गत पांच अप्रैल को प्रकाश में आया था। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन


इस मामले में रविवार को राजस्व पुलिस की टीम पीड़िता के गांव भेजी गई थी लेकिन पीड़िता ने मेडिकल कराने से मना कर दिया। राजस्व पुलिस के अनुसार यह मामला गत 26 मार्च का है। वृद्धा जब दुधारखाल से अपने गांव लौट रही थी, तब कुछ लोगों ने गांव से कुछ दूरी पर महिला के साथ दुराचार किया। तहसीलदार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी है। उनके आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed