फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Married was missing, including three arrested youth

लापता नवविवाहिता मिली, युवक समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Sun, 10 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

कोटद्वार तहसील के अजमेर वल्ला-दो पटवारी सर्किल क्षेत्र के एक गांव से लापता नवविवाहिता राजस्व पुलिस को रविवार शाम भाबर के सिडकुल क्षेत्र से मिली है। नवविवाहिता बदायूं निवासी युवक शिवम के साथ मिली है। राजस्व पुलिस ने शिवम के साथ उसके बड़े भाई अजीत और उनके पिता सुरेंद्र को भी गिरफ्तार किया है। सोमवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक एसएस नेगी और राजस्व उपनिरीक्षक चित्र सिंह की अगुवाई में राजस्व पुलिस की टीम तीन अप्रैल से लापता नवविवाहिता की तलाश में उत्तराखंड और यूपी में घूम रही थी। नवविवाहिता के मोबाइल फोन को सर्विलांस में लगाया गया था।
विज्ञापन


इसके आधार पर महिला के साथ बदायूं निवासी शिवम की लगातार बात हो रही थी। रविवार को राजस्व पुलिस ने लापता महिला को तीन लोगों के साथ दबोचने में सफलता पा ली है। राजस्व पुलिस के अनुसार गुमशुदा महिला का पति भारत सिंह ऊधमसिंह नगर में एक फैक्ट्री मेें कार्य करता है, जहां वह अपनी पत्नी को कुछ दिनों के लिए ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसके साथ काम करने वाले सुरेंद्र के बेटे शिवम के साथ महिला का संपर्क हो गया। इस बीच भारत सिंह अपनी पत्नी को गांव छोड़ गया, लेकिन उसका शिवम के साथ मोबाइल पर संपर्क बना रहा। 31 मार्च को शिवम अपने परिजनों के संग महिला को कोटद्वार से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। राजस्व पुलिस ने विवाहिता के पति की तहरीर के आधार पर अपहरण के साथ ही बलात्कार की धाराएं बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed