फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jewelers who cheat arrested

आभूषण विक्रेताओं को ठगने वाले गिरफ्तार

Thu, 08 Sep 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Thu, 08 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

महंगी ज्वैलरी खरीदकर आभूषण विक्रेताओं को फर्जी चेक थमाकर ठगने वाले युवक-युवती को पौड़ी थाना पुलिस ने मय ज्वैलरी, फर्जी चेकबुक और लगभग 20 ज्वैलर्स के विजिटिंग कार्ड के साथ धर दबोचा। आभूषणों को ये ठग ऋषिकेश इत्यादि स्थानों पर आधी कीमत पर बेच देते थे।

विज्ञापन


पिछले दो साल में इन्होंने कोटद्वार, सतपुली, पाटीसैण, लैंसडौन, पौड़ी, श्रीनगर, नरेंद्रनगर, ऋषिकेश, श्यामपुर, रानीपोखरी, डोईवाला, हरिद्वार आदि स्थानों पर ठगी कर लाखों की ज्वैलरी पार कर दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


छह सितंबर को पाटीसैंण (पौड़ी गढ़वाल) में दीपक ज्वैलर्स के यहां एक युवक और एक युवती लाल रंग की बाइक से पहुंचे। इन्होंने एक जोड़ी झुमके, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल खरीदी। दीपक ज्वैलर्स को पांच हजार रुपये नगद और 23 हजार सौ रुपये का चेक थमाकर चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी दीपक बैंक पहुंचा तो पता चला चेक फर्जी है। पैसे नहीं होने के कारण खाता काफी पहले बंद कर दिया गया है। व्यापारी ने इसकी जानकारी अपने अन्य साथी व्यापारियों, परिजनों और चौकी पाटीसैंण को दी। क्षेत्र में ढूंढने पर युवक-युवती का पता नहीं चला। सात सितंबर को थाना पौड़ी में अज्ञात युवक-युवती के विरुद्ध धोखा एवं झांसा देकर फर्जी चेक के जरिए ज्वैलरी हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया।

उपनिरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तमाम जगह दबिश दी। कंडोलिया रोड से लाल रंग की बाइक आते दिखने पर पुलिस टीम ने पूछताछ के लिए उन्हें रोका। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप (22) पुत्र सुनील निवासी डाक्टर कालोनी तिलक रोड, ऋषिकेश और युवती ने प्रिया (23) पत्नी संदीप बताया।


पुलिस की ओर से तलाशी लेने पर इनके पास से पाटीसैण से ठगी गई ज्वैलरी बरामद हुई। इस पर पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस टीम में एसआई प्रमोद कुमार, एसआई अंशु चौधरी, विपुल खंडूडी, प्रमोद गोस्वामी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed