{"_id":"5aa412604f1c1bbe758b4c19","slug":"81520702048-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युबक बना जहर खुरानी गिरोह का शिकार, 15 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युबक बना जहर खुरानी गिरोह का शिकार, 15 हजार रुपये लूटे
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दिल्ली से कोटद्वार आ रहा एक युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। लुटेरों ने उसके पास से 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली। आकस्मिक सेवा 108 से उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय कांडाखाल निवासी जावेद अहमद रोडवेज की बस से दिल्ली से कोटद्वार आ रहा था। बस में बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसके साथ दोस्ती गांठी और उसे मीरापुर ढाबे में चाय पिलाई। इसके बाद वह बस की सीट पर बेहोश हो गया। तड़के चार बजे लोगों ने उसे रोडवेज बस अड्डे में पड़ा देखकर 108 को सूचना दी। होश आने पर युवक ने बताया कि उसके पास से लुटेरों ने 15 हजार की नकदी लूट ली है।