{"_id":"5aba7cc54f1c1b27088b75d7","slug":"71522171077-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौड़िया गांव से दो सोलर लाइट चोरी, ग्रामीणों ने दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौड़िया गांव से दो सोलर लाइट चोरी, ग्रामीणों ने दी तहरीर
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। ग्राम पंचायत कौड़िया में चोरों ने दो सोलर लाइटों के पैनल और बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों ने सोलर लाइट चोरी होने की तहरीर कोतवाली में दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि कौड़िया के तेलीपाड़ा रोड पर पीकेमोटर गली में तीन सौलर लाइटें लगी हुई थी। रविवार रात को चोरों ने किशोर कुमार के घर के पास लगी सोलर लाइट का पैनल चुरा लिया, अशोक भारद्वाज के घर के पास से सौलर लाइट का पैनल और बैटरी जबकि देवेंद्र रावत के घर के पास से चोरों ने बैटरी का बक्सा तोड़ दिया है। बताया कि बैटरी का बक्सा तोड़ते हुए खटका होने पर लोग जाग गए, इस बीच चोर दो सोलर लाइटों का सामान लेकर भाग गए। उन्होंने पुलिस से चोरी का मामला दर्ज कर चारों को पकड़कर गांव की सोलर लाइट दिलाने की मांग की है।