{"_id":"5cb60c24bdec22145d38506c","slug":"51555434532-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाडामंडी में चोरों ने बंद घर के ताले तोड़ नगदी और बर्तन किए चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाडामंडी में चोरों ने बंद घर के ताले तोड़ नगदी और बर्तन किए चोरी
विज्ञापन
thief
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। द्वारीखाल ब्लॉक के डाडामंडी क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती सोमवार की रात चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर वहां रखी नकदी और बर्तन चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मामले में राजस्व पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
डाडामंडी क्षेत्र में एक माह से चोरों की दहशत है। सोमवार रात्रि चोरों ने डाडामंडी-राजबाट द्वारीखाल मार्ग पर न्यू बौंठा गांव में एक बंद घर के ताले तोड़ वहां से जेवरात, बर्तन और नकदी चोरी कर लिए। घटना का पता सुबह तब चला, जब भवन स्वामी के भाई ने घर के मेन शटर का ताला टूटा हुआ पाया। उन्होंने इसकी सूचना अपने भाई को दी। सूचना पर भवन स्वामी आनंद प्रकाश वापस अपने घर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि चोर शटर का ताला तोड़ अंदर दाखिल हुए और एक-एक कर सभी कमरों के आलमारी, लॉकर, बॉक्स व बेड खंगाल डाले। इस मामले में राजस्व पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंचे पट्टी लंगूर पल्ला के राजस्व उप निरीक्षक कैलाश मंदरवाल ने मौका मुआयना किया। भवन स्वामी आनंद प्रकाश ने बताया कि चोर 22 पीतल की परात, छह हजार की नकदी, चार बोतल शराब की ले उड़े।
राजस्व उप निरीक्षक कैलाश मंदरवाल ने बताया कि मामले में पीड़ित भवन स्वामी की ओर से तहरीर दे दी गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया चोरी की घटनाओं में स्थानीय की संलिप्तता प्रतीत हो रही है।