फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कच्ची शराब के खिलाफ यूके-यूपी पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

कच्ची शराब के खिलाफ यूके-यूपी पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

Sat, 09 Feb 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब के खिलाफ यूके-यूपी पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान
कोटद्वार। उत्तराखंड के रुड़की और उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में जहरीली शराब से 34 लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। जिसके तहत उत्तराखंड और यूपी पुलिस ने बार्डर के इलाकों में कच्ची शराब के खिलाफ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल जिले के कालागढ़ थाना और बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कच्ची शराब के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सभी दो-चार पहिया वाहनों की जांच की गई। चेकिंग में कोई भी व्यक्ति अवैध कच्ची शराब की तस्करी करता नहीं पाया गया।
विज्ञापन

अभियान में सीओ कोटद्वार जेआर जोशी, थाना अफजलगढ़ से उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह अग्निहोत्री, हेड कांस्टेबल मैहकार सिंह, कांस्टबल भूप सिंह, सुरेंद्र कुमार, विशेक सिंह, चालक अंकित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed