{"_id":"5c080211bdec2241d156cd9d","slug":"51544028689-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता पटवारी सर्किल के एक गांव में युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बुधवार सुबह हल्दूखाता से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को पौड़ी जेल भेज दिया है।
गत 14 नवंबर को हल्दूखाता पटवारी सर्किल के एक गांव में घर के समीप स्थित दुकान से सामान लेकर लौट रही युवती को किराए में रह रहे एक युवक ने अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई। आरोपी ने घटना के संबंध में किसी को बताने पर उसे जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना के दस दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजन सीओ से मिले और उन्हें घटना के संबंध में जानकारी दी थी। सीओ ने कोतवाली पुलिस को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि मामले में बिजनौर निवासी आरोपी रजत को बुधवार सुबह हल्दूखाता चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।