{"_id":"5a2d644f4f1c1b72548c265c","slug":"51512924239-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम सिंह हत्याकांड के आरोपी पिता और पुत्र गिरफ्तार, प्रधान नहीं चढ़ा हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम सिंह हत्याकांड के आरोपी पिता और पुत्र गिरफ्तार, प्रधान नहीं चढ़ा हत्थे
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लैंसडौन/कोटद्वार। लैंसडौन के ल्वींठा (मठाली) गांव के प्रेम सिंह हत्याकांड में राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी प्रधान के पिता और भाई को रविवार सुबह सेंधीखाल बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भागने के फराक में थे, जबकि आरोपी प्रधान अभी फरार है।
लैंसडौन के ल्वींठा गांव में शौचालय निर्माण में धांधली का विरोध करने पर आरोपियों ने छह दिसंबर की सुबह बुजुर्ग प्रेम सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में प्रेम सिंह के बेटे महेंद्र की ओर से ग्राम प्रधान महिपाल, उसके पिता आनंद और भाई दीपक के खिलाफ नामजद मुकदमा आठ दिसंबर को राजस्व पुलिस में दर्ज कराया गया था।
प्रभारी नायब तहसीलदार कुलदीप रावत ने बताया कि उपराजस्व निरीक्षक अशोक जोशी और राजपाल सिंह रावत की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेंधीखाल बाजार से ग्राम प्रधान के पिता आनंद और उसके दीपक को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर राजस्व पुलिस लैंसडौन ले आई, जहां उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट पुनीत कुमार की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए हैं। कोर्ट में पेश करने से पूर्व राजस्व पुलिस ने उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा में मेडिकल भी कराया। प्रभारी नायब तहसीलदार के अनुसार हत्यारोपी ग्राम प्रधान महिपाल की गिरफ्तारी के लिए भी पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।