{"_id":"59b41d914f1c1bfd7f8b5830","slug":"31504976273-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपुली में हुए दूसरे बवाल में भी मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सतपुली में हुए दूसरे बवाल में भी मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। पुलिस ने गोवंश के साथ कृकृ त्य के बाद 2 अगस्त को हुए बवाल में 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने बवाल और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा एसआई कलीराम राठौर की तहरीर पर दर्ज किए गए हैं।
थानाध्यक्ष राकेंद्र कठैत ने बताया कि 2 अगस्त को संप्रदाय विशेष के युवक द्वारा गोवंश के साथ कुकृत्य की घटना के बाद शहर में बवाल मच गया था। भीड़ ने आरोपी युवक की दो दुकानों एवं दो गोदामों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए सारा सामान सड़क पर फेंक दिया था। मामले की पुलिस ने 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, लोक सेवक को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने, सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं संपति बर्बाद करने के मामले में धारा 147, 186, 353 और 427 में 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इससे पूर्व 9 जुलाई को भी एक धर्म विशेष से जुड़े युवक द्वारा एक धर्मस्थल की सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर भी सांप्रदायिक बवाल मचा था। उस मामले में भी पुलिस ने 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा एवं आगजनी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।