फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बदमाशों ने लूटा फॉरेस्ट गार्ड, बाइक और नकदी लेकर हुए फरार

बदमाशों ने लूटा फॉरेस्ट गार्ड, बाइक और नकदी लेकर हुए फरार

Fri, 01 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने लूटा फॉरेस्ट गार्ड, बाइक और नकदी लेकर हुए फरार
कोटद्वार। नजीबाबाद के पास शमीपुर-चिड़ियापुर नहर बाईपास मार्ग पर बदमाशों ने राजाजी नेशनल पार्क में तैनात फॉरेस्ट गार्ड को अधमरा कर उसकी बाइक और नकदी लूट ली। बदमाश फॉरेस्ट गार्ड को मरा समझकर झाड़ियों में फेंक गए। शुक्रवार सुबह उसने किसी तरह परिजनों को सूचना भिजवाई जिसके बाद उन्होंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्र्ती-कराया।
विज्ञापन

ढौटियाल के ग्राम सुकोली निवासी फॉरेस्ट गार्ड किशन लाल पुत्र गांधी लाल ने बताया कि वह राजाजी नेशनल पार्क में वन आरक्षी है। बृहस्पतिवार देर शाम वह बाइक से शमीपुर-चिड़ियापुर नहर बाईपास मार्ग (सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की सर्विस रोड) से कोटद्वार आ रहा था। नहर बाईपास मार्ग पर काफी आगे आने के बाद बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली लगा दी। इसके बाद उन्होंने उसे नशीला पदार्थ सुंघाने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद बदमाश उसकी बाइक और दो हजार रुपये लूटकर उसे झाड़ियों में फेंक गए। शुक्रवार सुबह होश आने पर उसने किसी तरह परिजनों तक सूचना भिजवाई। परिजनों ने ही बाद में उसे सरकारी अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इस बारे में बिजनौर के पुलिस अधीक्षक सी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इस प्रकार की कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई घटना हुई है तो पीड़ित संबंधित थाना क्षेत्र में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराए। पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed