फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   महिला को सम्मोहित कर सोने की चेन ले उड़े बदमाश

महिला को सम्मोहित कर सोने की चेन ले उड़े बदमाश

Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
महिला को सम्मोहित कर सोने की चेन ले उड़े बदमाश

विज्ञापन

कोटद्वार। बुधवार को बाजार पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर गोविंद नगर निवासी एक महिला व्यापारी को सम्मोहित कर दो युवक सोने की चेन और पांच सौ रुपये की नकदी ले उड़े। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित महिला राजे भाटिया पत्नी स्व. मुलख भाटिया ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे वह गोविंदनगर स्थित अपने घर से मालिनी मार्केट अपनी दुकान की ओर आ रही थी। जैसे ही वह बाजार चौकी के पास से मालिनी मार्केट के लिए बढ़ी, तभी उसके पास दो युवक आए। उन्होंने पौड़ी जाने का रास्ता पूछा और भूखे पेट होने की बात कर खाने और किराए के लिए पैसे मांगे। एक युवक ने जहां उसे बातों में ही उलझा कर रखा, वहीं दूसरे ने सम्मोहित कर दिया। इसके बाद महिला उसके पीछे-पीछे नजीबाबाद रोड की ओर चलने लगी। युवक महिला को आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास से गोविंदनगर की ओर की छोटी गली में ले गए, जहां मौका मिलते ही उन्होंने महिला के गले से सोने की चेन ले ली। राजे भाटिया ने बताया कि वह सम्मोहन की हालत में थी। युवक जैसा कह रहे थे, वह करती जा रही थी। युवकों ने एक रुमाल में गांठ बांधकर उसे थमा दिया। कहा कि इसमें उनकी सोने की चेन रखी है। इसे पर्स में रख लो। थोड़ी देर बाद युवक पता नहीं कहां गायब हो गए। महिला ने दुकान पर पहुंचकर रुमाल खोलकर देखा तो उसमें कुछ कंकड़-पत्थर रखे थे। इसके बाद ही उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। महिला ने घटनाक्रम की जानकारी अपने बेटों और परिजनों को दी। परिजनों ने चीता पुलिस के साथ युवकों को काफी तलाशा, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। इसके बाद पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर बाजार चौकी पुलिस को दी है। बाजार चौकी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed