फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मेरूड़ा गांव में युवती ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

मेरूड़ा गांव में युवती ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

Tue, 01 Jan 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
मेरूड़ा गांव में युवती ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान
लैंसडौन। तहसील के तल्ला बदलपुर-तीन पटवारी सर्किल के मेरूड़ा गांव में एक युवती ने घर के पास के जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लैंसडौन के नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि घटना सोमवार दिन की है। मेरूड़ा गांव निवासी दिनेेश सिंह की पुत्री कु. रीना (25) का शव गांव से करीब आधा किमी दूर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। शव चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस की टीम गांव पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद शव का कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराया गया। पट्टी पटवारी अशोक जोशी ने बताया कि सोमवार को रीना के पिता दिनेश सिंह ढौंटियाल बाजार आए हुए थे। उसकी मां घर पर थी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रीना जंगल से घास लेकर घर आई थी। तभी वह शौच जाने की बात कहकर चली गई, लेकिन देर तक नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो पास के जंगल में एक पेड़ से चुन्नी के सहारे उसका शव लटका मिला। राजस्व पुलिस ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed