फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बीमारी से परेशान महिला ने किया आत्मदाह, मौत

बीमारी से परेशान महिला ने किया आत्मदाह, मौत

Mon, 18 Feb 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
बीमारी से परेशान महिला ने किया आत्मदाह, मौत

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर 19 के ध्रुवपुर क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक महिला ने आत्मदाह कर लिया। मां को बचाने के प्रयास में बेटा और दो बेटियां भी झुलस गईं। ज्यादा झुलसे बेटे को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक पूनम शाह ने बताया कि वार्ड नंबर-19 लालपुर के अंतर्गत अलकनंदा कालोनी ध्रुवपुर निवासी दमयंती देवी (46) पत्नी राजेंद्र सिंह रावत ने सोमवार सुबह साढ़े छह बजे अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। अचानक हुई इस घटना से परिजन सकते में आ गए। आग बुझाने के प्रयास में महिला का पुत्र अंकित, बेटी अर्चना और अंजलि झुलस गए। अंकित को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दमयंती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि महिला का पति राजेंद्र सिंह रावत मानेश्वर (हरियाणा) में एक मोटर साइकिल कंपनी में नौकरी करता है। दमयंती देवी गत आठ साल से डिप्रेशन का शिकार थी। उसका देहरादून के एक निजी चिकित्सालय से इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed