फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एटीएम नंबर और ओटीपी पूछकर खाते से 15 हजार उड़ाए

एटीएम नंबर और ओटीपी पूछकर खाते से 15 हजार उड़ाए

Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
एटीएम नंबर और ओटीपी पूछकर खाते से 15 हजार उड़ाए

विज्ञापन

दुगड्डा/कोटद्वार। विकासखंड दुगड्डा के ऐता गांव निवासी एक व्यक्ति के खाते से 15 हजार रुपये उड़ा लिए। खाताधारक को पैसे निकलने का पता तब चला, जब उनके फोन पर इसका मैसेज आया। मैसेज आते ही खाताधारक बैंक पहुंचा और खाते में ट्रांजेक्शन बंद कराया, लेकिन तब तक उनके खाते से पूरी रकम निकल चुुुकी थी। पीड़ित की ओर से बैंक प्रबंधक को घटनाक्रम की जानकारी दी गई।

दुगड्डा के पास ऐता गांव निवासी सूरज प्रकाश का एसबीआई दुगड्डा में खाता है। बुधवार सुबह करीब दस बजे उनके फोन पर एक महिला का फोन आया, जो अपने को स्टेट बैंक की सीनियर अधिकारी बता रही थी। फर्जी बैंक अधिकारी बनी महिला ने खातेधारक से एटीएम की डिटेल के साथ ही उनके फोन पर आए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की जानकारी हासिल की। जैसे ही ओटीपी नंबर बताया, वैसे ही उनके खाते से दस हजार रुपये निकल गए। जैसे ही सूरज प्रकाश बैंक दौड़े, रास्ते में उनके खाते से अवशेष पांच हजार रुपये निकलने का मैसेज भी आ गया। उन्होंने पूरा घटनाक्रम शाखा प्रबंधक चंद्र सिंह कुंवर को बताया। प्रबंधक ने खाते के ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी। प्रबंधक चंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि कोई भी बैंक फोन कर खाते या एटीएम की जानकारी नहीं लेता। कई घटनाओं के बावजूद खाताधारक धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने खाते की जानकारी मोबाइल फोन पर कतई न दें। कम से कम पासवर्ड जैसी बात तो किसी को नहीं बतानी चाहिए।
विज्ञापन


साइबर क्राइम की हाल की घटनाएं
14 जुलाई-सेंधीखाल के बिलासू गांव निवासी पूर्व सैनिक मेहरबान सिंह चौहान के खाते से दो दिन में 78 हजार रुपये निकाले।
15 जुलाई-कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव निवासी नसीम अहमद पुत्र एजाज अहमद के बैंक खाते से 20 हजार रुपये उड़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed