फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   17 बोरे गांजे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

17 बोरे गांजे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Wed, 09 Jan 2019 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
17 बोरे गांजे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
सतपुली। सतपुली थाना पुलिस ने 17 बोरे गांजे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गांजा कार से बैजरों सराईखेत से तस्करी कर मुरादाबाद ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार को सीज कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद गांजे का कुल वजन 173 किग्रा. है। गांजे का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य 6 से 7 लाख आंका गया है।

सतपुली थाना पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौड़ी की ओर से आ रही एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे 17 बोरों से 173 किग्रा. गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्तों में अनिल निवासी मोहल्ला आसियान, जीतू कुमार मोहल्ला हरतल्ला सोनपुर और रवि कुमार सागर निवासी बगले गांव चार खंभे सभी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। बरामद गांजे का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य 6 से 7 लाख रुपये आंका गया है। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, कांस्टेबल भीष्म शाह, प्रकाश चंद्र, रवि कुमार, मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed