{"_id":"5aa5601c4f1c1bb9758b4cb1","slug":"171520787484-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी के विवाद में चली गोलियां, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी के विवाद में चली गोलियां, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता तल्ला गांव में प्रापर्टी डीलरों में फायरिंग के बाद लाठी डंडे चलने से एक प्रापर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया। एक कार में भी तोड़फोड़ की गई। मामले में हत्या के प्रयास और तोड़फोड़ का मुकदमा कलालघाटी पुलिस चौकी में दर्ज कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ और कोतवाल ने मौके मुआयना कर लोगों के बयान दर्ज किए। घायल प्रापर्टी डीलर को कोटद्वार अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस को घटनास्थल से एक अवैध तमंचा और कई कारतूस मिले हैं।
भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र से सटे हल्दूखाता गांव में रविवार को दिनदहाड़े फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर कलालघाटी चौकी इंचार्ज एसआई विवेक राठी, कोतवाल यूएस जिमिवाल, सीओ जेआर जोशी और अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश वर्मा मौके पर पहुंचे। पीड़ित अंकित कुमार बेबनी पुत्र सतीश चंद्र निवासी मानपुर की ओर से दूसरे प्रापर्टी डीलर धीरेंद्र सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी शिवपुर और उसके दो अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, तोड़फोड़ समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल यूएस जिमिवाल ने बताया कि प्रापर्टी डीलरों के विवाद में धीरेंद्र सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। धीरेंद्र की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है। घटना की विवेचना चौकी इंचार्ज विवेक राठी को सौंप दी गई है।
घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित अंकित बेबनी और उसके साथियों ने पुलिस को बताया कि धीरेंद्र उर्फ धीरू ने तमंचे से उसे मारने की नियत से गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बचा। घटना से आसपास के लोग काफी डरे सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि विवाद रास्ता बंद करने को लेकर हुआ। एएसपी डा. हरीश वर्मा ने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग का धंधा चल रहा है, जिसमें आए दिन इस तरह के विवादों से ग्रामीण सहमे रहते हैं।