{"_id":"59ca86f44f1c1bab538b482c","slug":"171506445044-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में नशा सुंघाकर यात्री को लूटा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में नशा सुंघाकर यात्री को लूटा, अस्पताल में भर्ती
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। दिल्ली से रोडवेज बस मेें कोटद्वार आ रहे एक व्यक्ति को जहरखुरान गिरोह ने शिकार बनाया है। यात्री को नशा सुंघाकर बदमाशों ने उससे आठ हजार रुपये की नगदी, कीमती मोबाइल और अन्य सामान उड़ा लिया। बदमाशों ने उसे मेरठ के पास मवाना में बेसुध हालत में ही बस से उतार दिया। होश आने पर बड़ी मुश्किल से पीड़ित कोटद्वार पहुंचा। उसकी हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटनाक्रम के अनुसार सोमवार की रात कोटद्वार आने के लिए दिल्ली निवासी विजयपाल सिंह (40) पुत्र जगमोहन सिंह रोडवेज की बस में बैठा। मेरठ के पास कुछ युवकों ने उसे नशा सुंघा दिया और मवाना के पास स्टेशन आने की बात कहकर अपने साथ सुनसान सड़क पर उतार दिया। यहां जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने बेहोशी की हालत में विजय सिंह से मारपीट कर उसका बैग, रुपये और मोबाइल छीन लिया। विजय ने बताया कि बैग में उद्वका पेनकार्ड, आधार कार्ड और 8000 रुपये रखे थे। सोमवार मध्य रात्रि को जब वह लावारिश और नशे की हालत में मवाना की सुनसान सड़क पर थे तो एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से वह नजीबाबाद की बस में सवार हुए। थोड़ा होश में आने पर उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से कोटद्वार में परिजनों से बात की। कोटद्वार में वह अपनी बहन के यहां आ रहे थे। बहन ने ही उसे राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया।