{"_id":"5aa16cae4f1c1bb6758b456c","slug":"161520528558-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने फेसबुक पर दोस्ती करके युवक को ब्लैकमेल करने वाली महिला को रायवाला थाने के अंतर्गत स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी मवाकोट निवासी महिला शांति देवी द्वारा दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई। इसमें उसके बेटे दीपक को हनीट्रेप के मामले में फंसाने का आरोप है।
एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि कोटद्वार के मवाकोट निवासी शांति देवी ने उसके बेटे दीपक को ब्लैकमेल करने का मुकदमा रायवाला के पास छिद्दरवाला निवासी महिला प्रीति शेरगिल पुत्री अर्जुन सिंह के खिलाफ दर्ज कराया था। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस में पूरा घटनाक्रम बयां करते हुए इसे हनीट्रेप का मामला बताया। कहा कि आरोपी महिला की ब्लैकमेलिंग के चलते उनके बेटे दीपक को जेल भी जाना पड़ा। बताया कि आरोपी महिला फेसबुक पर दोस्ती कर युवकों को बदनामी का भय दिखाकर पैसे मांगा करती थी। महिला के बार-बार पैसे मांगने पर दीपक की मां शांति देवी ने उसके खिलाफ गत 27 जनवरी को कोटद्वार कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी।