फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   धारदार हथियार के हमले में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

धारदार हथियार के हमले में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 21 Jun 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार के हमले में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
कोटद्वार। नजीबाबाद रोड पर एक गली में युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। युवक को परिजनों ने बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घटना के बाद युवक पर फायरिंग होने की अफवाह चली थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। मामले में पुलिस ने बेस अस्पताल पहुंचकर घायल युवक और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि शाम पांच बजे देवीरोड पदमसिंह बिल्डिंग निवासी युवक शिवम (23) पुत्र सतीश कुमार को उसके परिजनों ने घायल अवस्था में बेस अस्पताल में भर्ती कराया। घायल शिवम ने अस्पताल में उस पर गोली लगने की बात कही। कहा कि बडोला गली में दो युवकों ने उस पर तमंचे से फायरिंग की, जिससे उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। घायल ने अस्पताल में पुलिस को बताया कि एक माह पूर्व भी चार युवकों ने उसके घर पर पहुंचकर उस पर जानलेवा हमला किया था। तब उसकी मां लोकेश देवी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी, जिसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी ओर बेस अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि युवक के दोनों हाथ की बांह पर गहरे कट लगे हैं, जो प्रथम दृष्टया धारदार हथियार के प्रतीत हो रहे हैं। फायरिंग की कहानी पुलिस और डाक्टर दोनों के गले नहीं उतर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। कहीं से भी फायरिंग की बात सामने नहीं आई। कोतवाल ने बताया कि घायल युवक घटना को दो बजे दिन की बता रहा है, जबकि वह अस्पताल पांच बजे भर्ती हुआ है। जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed