फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   काशीरामपुर तल्ला में युवक पर कातिलाना हमला, हालत गंभीर, रेफर

काशीरामपुर तल्ला में युवक पर कातिलाना हमला, हालत गंभीर, रेफर

Fri, 14 Jun 2019 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
काशीरामपुर तल्ला में युवक पर कातिलाना हमला, हालत गंभीर, रेफर
कोटद्वार। काशीरामपुर तल्ला में एक युवक पर कातिलाना हमला किया गया। युवक को गंभीर हालत में यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मामले में घायल के भाई की ओर से चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

काशीरामपुर तल्ला निवासी फरमान पुत्र गुलाम हुसैन ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवक बीती रात साढ़े नौ बजे उनके घर पहुंचा और उसके बड़े भाई सद्दाम को घर से बुलाकर ले गया। घर के समीप ही स्थित शिव मंदिर के समीप पहले से ही मौजूद कुछ अन्य लोगों ने उसके भाई को घेर लिया और जान से मारने की नीयत से उस पर लात, घूसों व ईंट पत्थर से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी भाभी शबाना और वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट की। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। सद्दाम को उपचार के लिए यहां बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। तहरीर में कहा गया कि सद्दाम का देहरादून में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष की ओर से काशीरामपुर तल्ला निवासी आरोपी समद, हनीफ, उसकी पत्नी तस्लीमा, उसकी साली खतीजा, शरीफ अहमद उर्फ भूरिया के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed