{"_id":"5a870dc04f1c1bd04b8b5ebd","slug":"151518800320-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर बस दुर्घटना की झूठी सूचना ने दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर बस दुर्घटना की झूठी सूचना ने दौड़ाया
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। सोशल मीडिया में एनएच-534 पर गुमखाल-सतपुली के बीच बस दुघर्टना की झूठी खबर वायरल होते ही शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। एक ओर जहां गुमखाल पुलिस सोशल मीडिया में बताए जा रहे स्थान की ओर दौड़ पड़ी। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी एवं एसएसपी समेत तमाम आला अधिकारी भी घटना की पुष्टि के लिए फोन घनघनाने लगे।
एसएसपी पौड़ी जेआर जोशी के अनुसार बृहस्पतिवार सांय किसी शरारती तत्व ने कोटद्वार से चौबट्टाखाल जा रही जीएमओयू की एक बस के गुमखाल के समीप कस्याणी में दुर्घटनाग्रस्त होने की झूठी खबर सोशल मीडिया में चला दी। खबर में 7 लोगों की मौत और 22 लोगों के घायल होने की सूचना दी गई। खबर के वायरल होते शासन प्रशासन से लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लैंसडौन पुलिस कोतवाल एमपी पुर्वाल और सतपुली पुलिस एसओ जितेंद्र चौहान के नेतृत्व में खबर में बताए जा रहे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। गुमखाल और सतपुली क्षेत्र से भी कई लोग मौके पर पंहुचे। लेकिन, घटना की पुष्टि नहीं हुई। जिलाधिकारी पौड़ी सुशील कुमार ने एसएसपी को साइबर एक्ट में मामला पंजीकृत कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।